हरियाणा के प्रशासनिक मंडल (2025) | Administrative Divisions of Haryana in Hindi
हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जिसकी प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसे छोटे-छोटे इकाइयों में बाँटा गया है। इन इकाइयों में सबसे ऊपर आते हैं — राजस्व मंडल या प्रशासनिक मंडल (Administrative Divisions)। प्रत्येक मंडल में कई जिले शामिल हैं जो उपमंडल, तहसील और ब्लॉक स्तर तक फैले हुए हैं। इस पोस्ट में हम 2025 तक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के सभी प्रशासनिक मंडलों, जिलों, मुख्यालयों और संरचना की विस्तृत जानकारी देंगे — प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे HSSC, CET, HTEH, HPSC आदि के लिए उपयोगी।
🏛️ हरियाणा में कुल कितने प्रशासनिक मंडल हैं?
वर्तमान में हरियाणा राज्य को 6 प्रशासनिक मंडलों (Divisions) में बाँटा गया है। प्रत्येक मंडल में 3 से 5 जिले शामिल हैं।
हरियाणा के प्रशासनिक मंडलों की सूची (List of Divisions of Haryana)
क्रम | मंडल का नाम | मुख्यालय | जिले | शामिल जिले |
---|---|---|---|---|
1️⃣ | हिसार मंडल | हिसार | 4 | हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद |
2️⃣ | अंबाला मंडल | अंबाला | 4 | अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र |
3️⃣ | गुरुग्राम मंडल | गुरुग्राम | 3 | गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ |
4️⃣ | रोहतक मंडल | रोहतक | 5 | रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, चरखीदादरी |
5️⃣ | करनाल मंडल | करनाल | 3 | करनाल, पानीपत, कैथल |
6️⃣ | फरीदाबाद मंडल | फरीदाबाद | 3 | फरीदाबाद, नूंह (मेवात), पलवल |
नोट: ये सभी मंडल हरियाणा सरकार के Revenue Department के अंतर्गत आते हैं और हर मंडल में एक आयुक्त (Divisional Commissioner) की नियुक्ति होती है।
Trick – GHAR FaKe
G – गुरुग्राम, H – हिसार, A – अंबाला, R – रोहतक F – फरीदाबाद, K – करनाल
📌 ऐतिहासिक और तथ्यात्मक जानकारी (Static GK for Exams)
- हरियाणा राज्य गठन: 01 नवम्बर 1966 को हुआ ****इस समय सिर्फ 4 मंडल थे: हिसार, रोहतक, अंबाला, गुरुग्राम
- बाद में 02 फरवरी 2017 को करनाल और फरीदाबाद 2 नए मंडल बनाए गए
- सबसे पुराना मंडल: हिसार
- सबसे नया मंडल: फरीदाबाद
- सबसे अधिक जिले वाला मंडल: रोहतक मंडल (5 जिले)
- प्रत्येक मंडल का नेतृत्व करता है: आयुक्त (IAS अधिकारी)
- प्रत्येक जिला का नेतृत्व करता है: उपायुक्त (DC, IAS अधिकारी)
- सबसे अंतिम बना जिला: चर्खी दादरी (2016)
क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा | हिसार मंडल |
---|---|
जनसंख्या की दृष्टि से बड़ा | हिसार मंडल |
जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से बड़ा | फरीदाबाद मंडल |
लिंगानुपात की दृष्टि से बड़ा | फरीदाबाद मंडल |
साक्षरता दर की दृष्टि से बड़ा | गुरुग्राम मंडल |
सबसे अधिक पंचायत समितियाँ | हिसार मंडल |
सबसे कम पंचायत समितियाँ | रोहतक मंडल |
क्षेत्रफल के अनुसार क्रम: हिसार ➝ रोहतक ➝ करनाल ➝ अंबाला ➝ गुरुग्राम ➝ फरीदाबाद
जनसंख्या के अनुसार क्रम: हिसार ➝ रोहतक ➝ फरीदाबाद ➝ अंबाला ➝ करनाल ➝ गुरुग्राम
जनसंख्या घनत्व के अनुसार: फरीदाबाद ➝ गुरुग्राम ➝ करनाल ➝ अंबाला ➝ रोहतक ➝ हिसार
लिंगानुपात के अनुसार: फरीदाबाद ➝ हिसार ➝ गुरुग्राम ➝ अंबाला ➝ करनाल ➝ रोहतक
साक्षरता दर के अनुसार: गुरुग्राम ➝ अंबाला ➝ रोहतक ➝ हिसार ➝ करनाल ➝ फरीदाबाद
🏛️ प्रशासनिक इकाइयाँ (Administrative Units)
प्रशासनिक इकाई | संख्या (फरवरी 2025 तक) |
मंडल | 6 |
उपमंडल | 80 |
जिले | 22 |
तहसीलें (Tehsils) | 94 |
उपतहसील | 49 |
खंड (Blocks) | 143 |
नगर (शहर) | 154 |
गांव | 6841 |
नगरीय प्रशासन (Urban Governance)
इकाई | संख्या |
नगर निगम (Municipal Corp.) | 11 |
नगर परिषद | 23 |
नगर पालिका समिति | 53 |
नगर पालिकाएँ | 87 |
सबसे नया नगर निगम | महेन्द्रगढ़ (11वाँ) |
प्रमुख नगर निगम व उनकी स्थापना:
- फरीदाबाद (1994) – सबसे पहला और सबसे बड़ा
- मानेसर (2020) – सबसे नया और सबसे छोटा
- अन्य: अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार
🔹 पुलिस व्यवस्था
इकाई | संख्या |
---|---|
पुलिस कमिश्नरी | 5 |
पुलिस रेंज | 5 |
कुल पुलिस जिले | 13 |
प्रमुख पुलिस कमिश्नरी:
- गुरुग्राम (2007)
- फरीदाबाद (2009)
- पंचकूला (2011)
- सोनीपत (2022)
- झज्जर